Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 3, 2026

नए नगर आयुक्त का नगर निगम के अनुभागों में छापा, हड़कंप

शाम को भूमि, स्वास्थ्य, फॉगिंग, पथ प्रकाश अनुभाग में किया औचक निरीक्षण

देहरादून। नए नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार दोपहर चार्ज संभाला और फिर शाम को चार से पांच के बीच नगर निगम के अनुभागों में औचक निरीक्षण किया। नगर आयुक्त एक-एक अनुभाग में गए और यहां मौजूद व्यवस्था देखी। इस मौके पर अधिकारियों से मौजूद अनुभागों के स्तर पर चल रहे कामों की जानकारी भी ली। नगर आयुक्त के पहले दिन ही औचक निरीक्षण के चलते साथ में मौजूद अफसरों के बीच खलबली रही।

नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने सुबह चार्ज लिया। इसके बाद अधिकारियों के साथ एक औपचारिक बैठक की। दोपहर तक आलोक कुमार पांडेय ने नगर निगम में कामकाज देखा। फिर शाम पांच ऑफिस बंद होने से पहले नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने नगर निगम की कार्यप्रणाली के चलते औचक निरीक्षण किया। हालांकि इस निरीक्षण के चलते अन्य अनुभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने भूमि अनुभाग, टैक्स अनुभाग, स्वास्थ्य अनुभाग के अलावा फॉगिंग स्टोर आदि जगहों पर निरीक्षण किया। स्वास्थ्य अनुभाग से जुड़ी एक विंग में एक कर्मचारी के पैर में चोट थी और सीट पर बैठा था, हालांकि वे कर्मचारी था या नहीं, इसके बारे में पता नहीं। जैसे ही नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय इस उक्त व्यक्ति के पास आए तो वे उठ गया। इस पर नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय बोले आप बैठ जाओ और उठे नहीं।

इसके बाद नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने फॉगिंग अनुभाग में जाकर निरीक्षण किया। यहां पर मौके पर नगर आयुक्त ने फॉगिंग में इस्तेमाल करने वाली एक दवाई को देखा और केवल पूछा कि क्या इसका स्तर ठीक है। इसके बाद एक अधिकारी ने नगर आयुक्त से कहा कि साहब टाउन हॉल भी देख लो। फिर नगर आयुक्त ने टाउन हॉल में जाकर व्यवस्था को देखा। इस मौके पर नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि मंगलवार को नगर निगम में बतौर नगर आयुक्त का चार्ज लिया है और इसलिए शाम को निगम के सिस्टम की कार्यप्रणाली के लिए अनुभागों में जाकर निरीक्षण किया। कुछ कर्मचारियों से बातचीत की और जानकारी ली है।