Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 31, 2026

हिमाचल की संपदा लुटने नहीं देंगे : सुक्खू

 

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा, हिमाचल प्रदेश की संपदा लुटने नहीं देंगे । उसकी हर हाल में प्रदेशहित में रक्षा की जाएगी। इसके अलावा भाखड़ा ब्‍यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के पेंडिंग भुगतान पर कहा कि 15 साल से प्रदेश के एरियर का अधिकार फंसा हुआ है। जबकि पानी का पूरा उपयोग हो रहा है, लेकिन पेंडिंग बकाया अदा नहीं किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश के हित में फैसला दिया है। हिमाचल को 7.19 प्रतिशत के हिसाब से उसका बकाया एरियर जल्‍द से जल्‍द अदा किया जाए। सुक्खू ने कहा कि पानी चाहिए तो बीबीएमबी को सुप्रीम कोर्ट में इस एरियर के भुगतान करने पर सहमति जताते हुए एफिडेविट देना होगा। हिमाचल की जनता ने उन्हें हिमाचल की संपदा की रक्षा करने के लिए भेजा है न कि इसे बेचने के लिए।

अवैध कब्‍जों को लीज पर देने की योजना
अवैध कब्जों के मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही सरकार इसे लेकर एक योजना ला रही है, अगर इन कब्जों को रेगुलर नहीं किया गया तो इस लोगों को भूमि लीज पर देने का काम किया जाएगा। इसे लेकर योजना तैयार की जा रही है।

भाजपा सरकार ने हिमकेयर योजना में किया भ्रष्टाचार
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमकेयर योजना में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। हैरानी की बात है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नीचे यह सब कुछ होता रहा और उन्हें इसका पता ही नहीं चला। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सारे भ्रष्टाचार की जांच पूरी करके जयराम ठाकुर और विधानसभा दोनों जगह इसे सबके सामने रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही हमीरपुर में हिमाचल एजुकेशन रेगुलेटरी कमीशन का दफ्तर खोला जाएगा इसके लिए जमीन उपलब्ध करवाने के लिए डीसी को निर्देश दे दिए गए हैं।

11 दुकानों का उद्घाटन
सीएम ने हमीरपुर का दौरे के दौरान बुधवार को बस स्टैंड के सामने रानी झांसी पार्क के पास नगर निगम की 11 दुकानों का उद्घाटन करने के बाद टाउन हॉल के परिसर में नगर निगम हमीरपुर के कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, प्रदेश विपणन बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप पठानिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन भारती शर्मा सहित अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे।