Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2, 2026

फ्लेवर्स ऑफ़ होम शेफ्स और टेस्ट ऑफ होम बेकर्स पुस्तकों का विमोचन

देहरादून।  कृषि मंत्री गणेश जोशी के आवास में बृहस्‍पतिवार को आयोजित एक समारोह में ” फ्लेवर्स ऑफ़ होम शेफ्स” और “टेस्ट ऑफ होम बेकर्स” पुस्‍तकों का विमोचन किया गया। दोनों  पुस्‍तकों में पाक कला की बारीकियों को उकेरा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गणेश जोशी ने कहा “यह सिर्फ एक पुस्तक विमोचन नहीं, बल्कि उन महिलाओं के प्रति सम्मान है जो वर्षों से घरों में रहकर पाक कला में निपुणता दिखा रही हैं। अब उनकी इस प्रतिभा को पहचान और मंच मिल रहा है, जो सराहनीय है।” लेखिका दीपा चावला ने कहा, यह दोनों पुस्‍तकें देश-प्रदेश की प्रत्‍येक महिला को समर्पित है। साथ ही उन्‍होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया और इस यात्रा को “हर गृहिणी की उड़ान” बताया। लेखिका दीपा चावला विकासनगर की रहने वाली हैं और एक निजी कॉलेज की प्रिसिंपल हैं।

दिल्ली से शेफ बलिंदर, कानपुर से कविता सिंह और लुधियाना से लता औलख ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर
पूजा रावत, रोमी सलूजा, अंजना साहनी, शिवानी कौशिक गुप्ता, आदर्श भाटिया, मधु चावला, नीता कंसारा, लता कपूर, अर्चना गोयल, अंजना वही, तृप्ति जुयाल सेमवाल, पारुल अग्रवाल आदि। कार्यक्रम का संचालन तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक प्रिया गुलाटी ने किया।