Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2, 2026

आज 12 बजे रात लॉक हो जाएगा जनगणना पोर्टल

देहरादून। जनगणना 2027 के लिए देहरादून नगर निगम के स्तर पर आखिरकार काम 99 फीसदी हो चुका है। आज रात 12 बजे जनगणना का पोर्टल लॉक हो जाएगा। ऐसे में आज रविवार को नगर निगम कर्मी फोन के जरिए लोगों की शिकायतों को निपटारा करेंगे। वहीं दूसरे चरण की जनगणना आगामी आठ फरवरी को होगी और जिसमें परिवार की आर्थिक, शैक्षिक गणना ली जाएगी।
दून शहर में बीते शुक्रवार को चार लाख 22 हजार भवन का आंकड़ा सामने आया था। जिसमें ऐसे भवन भी हैं जिनमें ताले लगे हैं। ताले लगे भवनों को गिनती में शामिल किया गया है, लेकिन ताले लगे भवनों के परिवार के सदस्यों की संख्या का विवरण शामिल नहीं हो पाया है। ताले लगे भवनों की संख्या भी हजारों में हैं। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक जनगणना के पहले फेज में 99 फीसदी काम शनिवार तक हो चुका है। बाकी काम आज रविवार तक हो जाएगा। रविवार रात 12 बजे जनगणना से जुड़ा पोर्टल लॉक कर दिया जाएगा। रविवार को जिन लोगों की शिकायतें आएंगी, उनका निस्तारण किया जाएगा। रविवार रात या सोमवार को दून में भवना की संख्या की फाइलन रिपोर्ट सामने आएगी। 25 मई को रिपोर्ट उत्तराखंड जनगणना विभाग को रिपोर्ट देनी है।

जिनके घरों में लगे ताले, चिंता नहीं करें
ताले लगे घरों में दो दिन और होगा सर्वे
जनगणना के चलते दून शहर में हजारों भवनों में ताले लगे मिले थे। कारण कोई मकान बंद था तो किसी मकान में रहने वाले लोग जॉब में थे। वहीं किसी मकान में रहने वाले लोग शहर से बाहर थे। वहीं कोई चारधाम यात्रा में बताया गया। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक जिनके घरों में ताले थे, उन लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, ऐसे घरों की गिनती हो चुकी है। अब जनगणना के दूसरे फेज में ऐसे घरों के परिवार के सदस्यों की संख्या का आंकड़ा लिया जाएगा।

दूसरा फेज 8 फरवरी से
अधिकारियों के मुताबिक जनगणना का दूसरा फेज अगले साल आठ फरवरी से होगा। इस फेज में दून शहर में जिन भी भवनों की गिनती हुई है, उन भवनों के परिवार के मुखिया और पत्नी की शैक्षिक योग्यता की जानकारी ली जाएगी। उक्त परिवार में कितने बच्चे हैं और वे पढ़ रहे हैं तो शैक्षिक योग्यता क्या है। इसके लिए आर्थिक स्थिति के बारे में भी जानकारी ली जाएगी।