Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2, 2026

मानव श्रृंखला बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

देहरादून। शहर को सुंदर और कचरा मुक्‍त बनाने के लिए रविवार को गांधी पार्क के सामने राजपुर रोड पर स्‍वच्‍छता मानव श्रृंखला आयोजित की गई। हाथ से हाथ मिलाकर इस जनआंदोलन के सैकंड़ो लोग गवाह बने।

राष्‍ट्रीय स्‍वंयसेवक संघ की उत्‍तर महानगर पर्यावरण गतिविधि की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्‍चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हुए। पर्यावरण गतिविधि के सहपर्यावरण संयोजक आनंद पांडे ने कहा, इस दौरान पांच संकल्‍प लिए गए हैं। इनमें कचरा सिर्फ कूडे़दान में डालना होगा। पार्कों को साफ और सुंदर बनाने के लिए जनमानस को आगे आना होगा। जल का सही और सीमित उपयोग करने का संकल्‍प लिया गया। प्‍लास्टिक का इस्‍तेमाल पूरी तरह बंद करना होगा। इन उददेश्‍यों को प्राप्‍त करने के लिए सभी लोगों को घर से बाहर निकलना होगा। पर्यावरण संयोजक नवीन लिंगवाल ने कहा, कार्यक्रम सफल रहा। इस दौरान उतर महानगर के संघचालक चंद्र गुप्‍त विक्रम, विश्‍व संवाद केंद्र के अध्‍यक्ष सुरेंद्र मित्‍तल, उत्‍तर महानगर के सह महानगर कार्यवाह गंभीर रावत, सह बौिद्धक प्रमुख गोविंद जी समेत सैकंड़ों पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।