फिर बढ़ी पेट्रोल और डीजल के दाम

देहरादून। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हो गई। सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद देहरादून में ईंधन की नई कीमतें लागू हो गई हैं। पेट्रोल के दाम में 2.55 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जिसके बाद इसकी कीमत 100.50 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई।
वहीं डीजल 2.72 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 95.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा एक्सपी 95 पेट्रोल की कीमत भी बढ़कर 108.93 प्रति लीटर हो गई है। नई दरों का असर आम उपभोक्ताओं और परिवहन क्षेत्र पर पड़ सकता है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है, जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं।