रोहित चौहान राजा बने हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री
देहरादून। हिन्दू युवा वाहिनी उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई और इस बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। रोहित चौहान ‘राजा’ को हिन्दू युवा वाहिनी का प्रदेश महामंत्री बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विकास त्यागी ने की।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विकास त्यागी ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री रोहित चौहान ‘राजा’ को उनकिी सक्रियता को देखते हुए उक्त पद का दायित्व सौंपा गया है। कहा कि बलवंत पंवार भी संगठन में सक्रिय रहे और इस बाबत उन्हें हिन्दू युवा वाहिनी देहरादून का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष विकास त्यागी ने कहा कि संगठन में निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान और उन्हें सही मंच देना हमारी प्राथमिकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि रोहित चौहान ‘राजा’ और बलवंत पंवार के नेतृत्व में हिन्दू युवा वाहिनी उत्तराखंड में राष्ट्रवाद और सनातन धर्म के कामों को एक नई ऊंचाई पर लेकर जाएगी।
