Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2, 2026

सीएम सुक्खू ने 20 जुलाई को बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक, फर्जी पत्रकारों पर कसेगी नकेल

 

शिमला।  20 जुलाई को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल की एक बैठक बुलाई है। इसमें विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख फर्जी पत्रकारों को लेकर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने के संबंध में निर्णय लिया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार सरकार ऐसे पोर्टल और यूटयूबर संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है जो बिना किसी आधिकारिक पंजीकरण के सनसनीखेज, भ्रामक और समाज में अशांति फैलाने वाली खबरें लगातार परोस रहे हैं। यह कथित पत्रकार ब्लैकमेलिंग और अफवाह फैला रहे हैं। कई विभागों में इनकी मनमानी की सूचना भी सरकार को मिल रही है। इसमें सरकार के खिलाफ काम करने वालों पर भी कार्रवाई किए जाने की संभावना है। इसके अलावा मुख्यमंत्री की ओर से हाल में की घोषणाओं पर मुहर लग सकती है।

बैठक में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के नए नियमों को मंजूरी मिल सकती है। सरकार की तरफ से स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने और पारदर्शिता लाने के लिए सीबीएसई पाठ्यक्रम के लिए कई स्कूलों का चयन किया है। ऐसे में इसके लिए नियमों में बदलाव करना आवश्यक है। इन्हीं नियमों के आधार पर स्कूलों में योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए मानक तय किए जा रहे हैं, जिससे किसी भी तरह के विवाद और विसंगतियों को दूर किया जा सके। इस फैसले से हजारों नए शिक्षकों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।