Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2, 2026

सितंबर और नवंबर सत्र की सीए परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिय शुरू

 

देहरादून। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर-नवंबर 2026 की चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए सीए सेल्फ सर्विस पोर्टल (SSP) के माध्यम से अपने परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। जो भी कैंडिडेट्स इन परीक्षाओं के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे परीक्षा का पूरा शेड्यूल, आवेदन की तिथियां और रजिस्ट्रेशन फॉर्म के बारे में विस्तार से जानकारी लें और आवेदन करने के स्टेप्स भी देख लें।

यह रहेगा एग्जाम शेड्यूल
परीक्षा का नाम ग्रुप परीक्षा की तिथियां
सीए फाउंडेशन – दो, पांच, सात और नौ सितंबर
सीए इंटरमीडिएट ग्रुप I पहली, तीन और छह सितंबर
सीए इंटरमीडिएट ग्रुप II आठ, 10 और 12 सितंबर
सीए फाइनल ग्रुप I दो, चार और छह नवंबर
सीए फाइनल ग्रुप II नौ, 11 और 13 नवंबर

अब शेड्यूल में नहीं होगा बदलाव
ICAI ने यह भी बताया है कि एग्जाम शेड्यूल जारी होने के बाद उसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। यदि किसी परीक्षा तिथि को बाद में केंद्र या राज्य सरकार सार्वजनिक अवकाश घोषित करती है, तब भी निर्धारित परीक्षा उसी शेड्यूल के अनुसार आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार 19 जुलाई 2026 से पहले अपना परीक्षा आवेदन पूरा कर लें, जिससे विलंब शुल्क न देना पड़े।

आवेदन की अंतिम तिथि

एप्लिकेशन फीस
परीक्षा आवेदन फीस (रुपए)
सीए फाउंडेशन 1,500
सीए इंटरमीडिएट (सिंगल ग्रुप) 1,500
सीए इंटरमीडिएट (दोनों ग्रुप) 2,700
सीए फाइनल (सिंगल ग्रुप) 1,800
सीए फाइनल (दोनों ग्रुप) 3,300

समयसारिणी पर ध्यान दें
सीए की परीक्षाओं में कैंडिडेट्स को परीक्षा शुरू होने से पहले दोपहर 1:45 बजे से 15 मिनट का ज्यादा रीडिंग टाइम दिया जाएगा। इससे कैंडिडेट्स प्रश्नपत्र को अच्छी तरह पढ़ सकें। हालांकि, यह सुविधा सीए फाउंडेशन के पेपर तीन और पेपर चार और पोस्ट-क्वालिफिकेशन परीक्षाओं के लिए उपलब्ध नहीं होगी।