Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 30, 2026

कराची से इस्लामाबाद तक अंधेरे में डूबे पाकिस्तान के कई शहर, 12-12 घंटे बिजली कटौती से लोग परेशान

 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में गहराते ऊर्जा संकट के चलते इस्लामाबाद, रावलपिंडी और कराची जैसे बड़े शहरों में हालात बेकाबू हो गए हैं। इन शहरों में लोग भारी बिजली कटौती से परेशान हैं। सबसे खराब स्थिति आर्थिक राजधानी कराची की है, जहां रोजाना 12-12 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है।

लगातार बिजली कटौती के कारण पानी की आपूर्ति बार-बार ठप हो जा रही है। जिससे कारोबार को भारी नुकसान हो रहा है। बिजली कटौती और पानी आपूर्ती बाधित होने से आक्रोशित लोगों ने कराची में शनिवार को प्रदर्शन किया।

इस दौरान लोगों ने कई घंटे तक सड़कें जाम रखी। जिससे पूरा शहर घंटों ट्रैफिक जाम की चपेट में आ गया और हजारों लोग जाम में फंस गए। इस दौरान एक महिला अपनी मरीज मां को लेकर अस्पताल में जा रही थी। लेकिन जाम के कारण एंबुलेंस करीब 2 घंटे तक जाम में फंसी रही।

डॉन के मुताबिक, कराची के लोगों ने बताया कि उन्हें रोज 12 घंटे या उससे ज्यादा बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि कई बार कटौती की जानकारी भी नहीं दी जाती। कई बार बिजली कटौती के कारण पंपिंग स्टेशन बंद रहते हैं। इससे पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है।
बिजली कंपनी और लोगों के बीच झड़प
बिजली की समस्या से जूझ रहे कराची के कारोबारी और बिजली कंपनी के कर्मचारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई। व्यपारियों का कहना है कि बिजली की सप्लाई न होने से कारोबार को काफी नुकसान हो रहा है। वहीं, बिजली कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि लोग बिजली चोरी कर रहे हैं और बिल भी नहीं भर रहे हैं। अरबों बिल बकाया है।

बिजली क्यों कट रही है?

गौरतलब है कि पाकिस्तान के कई बिजली संयंत्र गैस और रीगैसिफाइड लिक्विफाइड नेचुरल गैस (RLNG) से चलते हैं। चूंकि पाकिस्तान में इन दिनों ईंधन सप्लाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण बिजली उत्पादन प्रभावित हो रही है। ऐसे में पाकिस्तान में बिजली कंपनियां उतनी बिजली उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं, जितनी खपत है। जिसके चलते बिजली प्रभावित हो रही है।