सुपर स्टार अक्षय कुमार मसूरी में, राशी खन्ना संग घूमते नजर आए मॉल रोड पर
मसूरी [दून पोस्ट]। बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार और अभिनेत्री राशी खन्ना बृहस्पतिवार को पहाड़ों की रानी मसूरी में फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे।
माल रोड पर दोनों ने फिल्म की सीन शूट किए। अक्षय कुमार की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी।
मसूरी व ऋषिकेश में तीन दिनों का शूटिंग का शेड्यूल है। गुरुवार को मसूरी के लाइब्रेरी बाजार में अक्षय कुमार की शूटिंग हुईं।
बुधवार को अक्षय कुमार स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वह शूटिंग के लिए मसूरी नहीं पहुंच सके और शूटिंग रद करनी पड़ी, जबकि मसूरी के लाइब्रेरी बाजार में मालरोड पर शूटिंग की पूरी तैयारी कर ली गयी थी और कैमरे सहित शूटिंग का सभी साजो सामान स्थापित कर लिया गया था।
सूत्रों ने बताया था कि अक्षय कुमार स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से बार्लोगंज के एक होटल में चले गये। वह देहरादून में डीआईटी कॉलेज के पास एक निजी विला में ठहरे हैं। उनकी शूटिंग टीम का सारा साजो सामान मसूरी के मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित एक होटल में रखा गया है।
