Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 30, 2026

पाकिस्तान : नमाज न पढ़ने पर दो पोतों की हत्या, पत्नी और बहू को किया घायल, हालत गंभीर

 

इस्लामाबाद। नमाज न पढ़ने पर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फैसलाबाद जिले में एक 65 साल के आदमी ने अपने दो नाबालिग पोतों की हत्या कर दी । जबकि पत्नी और बहू को बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपित शाह मुहम्मद अक्सर परिवार के सदस्यों से पांच वक्त की नमाज पढ़ने के लिए झगड़ता रहता था। पुलिस ने बताया, “शनिवार रात, शाह का अपनी पत्नी अशिया बीबी और बहू हुमैरा के साथ नमाज न पढ़ने को लेकर झगड़ा हुआ। जब बहस बढ़ गई, तो उसने चाकू उठाया और दोनों पर हमला कर दिया। गुस्से में आकर उसने अपने दो नाबालिग पोतों छह वर्षीय नबील और पांच वर्षीय अदील पर भी हमला किया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों ने उसे काबू में किया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया कि अशिया और हुमैरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपित के बेटे नदीम शाह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता परिवार के सदस्यों पर बेवजह पाबंदियां लगाते रहते हैं। नदीम ने पुलिस को बताया, वह छोटी-छोटी बातों पर बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते थे। परिवार की महिलाओं को मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देते हैं और हमेशा धर्म के बारे में अपनी समझ के हिसाब से परिवार को अनुशासित रखने की कोशिश करते हैं। पुलिस ने शाह मुहम्मद के खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है।