पासपोर्ट से संबंधित कोई दिक्‍कत है तो 30 जुलाई को दून पहुंचें 

देहरादून। पासपोर्ट से संबंधित आपकी कोई दिक्‍कत है तो 30 जुलाई को देहरादून राजधानी पहुंचे । आपकी समस्‍या का जरूर समाधान होगा। 12 न्‍यू रोड, अरोमा होटल, स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक समस्‍याओं के समाधान के लिए जनसभा आयोजित की जा रही है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने बताया कि लंबे समय से इस तरह की जनसभा आयोजित करने के लिए प्रदेशभर से लोगों के फोन और मैसेज आ रहे हैं। उसी को ध्‍यान में रखते हुए इसे आयोजित किया जा रहा है। इसमें उन सभी समस्‍याओं का समाधान किया जाएगा जिनका समाधान ऑनलाइन नहीं हो पा रहा था। पासपोर्ट आवेदकों की लंबित फाइलों का मौके पर ही निस्‍तारण किया जाएगा। इस दौरान सभी अधिकारियों मौजूद रहेंगे। सभी पासपोर्ट आवेदकों से अपील है समय पर पहुंचकर जनसभा का लाभ उठाएं।