Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 31, 2026

कोसा सिल्क में मुस्कुराया बस्तर, आत्मसमर्पित नक्सली महिलाएं रैंप पर उतरीं

आत्मसमर्पित नक्सली महिलाएं पारंपरिक हथकरघा परिधानों में रैंप पर उतरीं।

 

रायपुर। कभी बस्तर के जंगलों में बंदूक थामे संघर्ष की राह पर चलने वाली सुकमा जिले की 9 आत्मसमर्पित नक्सली महिलाएं शुक्रवार को राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में जब कोसा सिल्क और पारंपरिक हथकरघा परिधानों में रैंप पर उतरीं तो पूरा माहौल बदलते बस्तर की कहानी कहता नजर आया। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन में इन महिलाओं ने आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक कर पुनर्वास के बाद उनके जीवन में आए बदलाव की प्रेरक तस्वीर पेश की। साभार राजस्‍थान पत्रिका