कभी थी नक्सली, अब 200 से ज्यादा बकरियों की मालिक
छत्तीसगढ़। प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोंडागांव की तस्वीर अब धीरे-धीरे बदल रही है। कभी बंदूक, बारूद और गोलियों की गूंज के लिए पहचाने जाने वाले इन इलाकों से अब विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता की कहानियां भी सामने आ रही हैं। कोंडागांव के बड़ेराजपुर विकासखंड के छोटे से गांव बस्तरबुड्रा की गनेशी मरकाम इसी बदलाव की मिसाल हैं। महज 10-15 बकरियों से शुरू किया गया उनका सफर आज 200 से ज्यादा बकरियों तक पहुंच चुका है।
