हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी का अवसर : 428 पदों पर निकली भर्ती, हाईकोर्ट में 388 और सचिवालय में 40 पद भरे जाएंगे
शिमला। अगर आप मेहनती हैं तो सचिवालय में क्लर्क के 40 पदों और हाईकोर्ट के 388 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आनलाइन आवेदन 10 अगस्त से आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी 10 सितंबर रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया हाईकोर्ट के भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होगी। कोर्ट मैनेजर के पांच, क्लर्क के 141, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के 79, ड्राइवर के नौ, प्रोसेस सर्वर के 65 और चपरासी, अर्दली, चौकीदार और सफाई कर्मचारी सहित ग्रुप-डी के 89 पद भरे जा रहे हैं।
आयु सीमा
कोर्ट मैनेजर पद के लिए आयु सीमा 25 से 35 वर्ष है। अतिरिक्त श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 18 से 45 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों के लिए आयु सीमा नियमों के अनुसार 50 वर्ष तक हो सकती है। पद और सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में बदलाव हो सकता है।
शैक्षणिक योग्यता
उक्त पदों के लिए आमतौर पर मैट्रिक से लेकर स्नातक तक की योग्यता के साथ-साथ कुछ अतिरिक्त अनुभव या कौशल की आवश्यकता निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के पास उस पद के लिए आवश्यक योग्यता होनी चाहिए।
न्यायालय प्रबंधक स्नातक के साथ एमबीए + 3 वर्ष का अनुभव
लिपिक बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान के साथ स्नातक
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III स्नातक
ड्राइवर मैट्रिक पास + वैध एलएमवी लाइसेंस + 3 साल का ड्राइविंग अनुभव
चपरासी/अर्दली/चौकीदार/सफाई कर्मचारी -10+2 पास
आवेदन के लिए यहां करें क्लिक: https://www.hphcrecruitment.in
सचिवालय क्लर्क के 40 पदों पर मांगे आवेदन
हिमाचल प्रदेश सचिवालय क्लर्क भर्ती 2026 में स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का अवसर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए), हमीरपुर ने कार्मिक विभाग, सचिवालय प्रशासन सेवा-I के अंतर्गत क्लर्क (नौकरी प्रशिक्षु) के पद पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 13/2026 जारी की है। योग्य उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 से 11 सितंबर 2026 तक एचपीआरसीए पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं ।
आधिकारिक वेबसाइट:- hprca.hp.gov.in
