Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 31, 2026

महामहिम ने किया पुस्‍तक का विमोचन

देहरादून। राजभवन उत्तराखंड में महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड ने “उत्तराखंड का निर्माण और पुनर्निर्माण: एक भूमि की यात्रा और उसके लोगों की भावना” पुस्‍तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में उत्तराखंड की यात्रा, उसकी सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य और उसके लोगों की भावना को विस्तार से बताने का प्रयास किया गया है। पुस्तक में उत्तराखंड के निर्माण की कहानी, उसके विकास के विभिन्न पहलुओं और यहाँ के लोगों की जीवंतता और संघर्षों को भी उजागर किया गया है। पुस्तक के मुख्य विषयों में उत्तराखंड की भौगोलिक विशिष्टता, उसकी सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय परंपराएं और यहाँ के निवासियों की जीवनशैली को शामिल किया गया है। इस अवसर पर पुस्तक के लेखक आदित्य वत्स ने उम्‍मीद जताई कि यह पुस्तक पाठकों को उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और उसकी अद्वितीय यात्रा के बारे में जानने में मदद करेगी। कार्यक्रम में कई लोग उपस्थित रहे।