Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2, 2026

चुनौतियों का सामना करने को केंद्र सरकार सक्षम : सुरेश भट्ट

 

हरिद्वार

राज्यमंत्री, स्वास्थ व अनुश्रवण विभाग उत्तराखंड सरकार एवं भारतीय जानता पार्टी हरियाणा के पूर्व संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने बुधवार को लघु उद्योग भारती के हरिद्वार जिला कार्यालय और ओम बायोमेडिक्स प्राइवेट लिमिटेड में आगमन हुआ। ओम बायोमेडिक्स प्राइवेट लिमिटेड एवं लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री रोहित भाटिया व प्रदेश उपाध्याक्ष अमित त्‍यागी, हरिद्वार इकाई के जिला अध्यक्ष मनोज पुंडीर और हरिद्वार ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने पटका पहना कर सुरेश भट्ट का स्वागत किया। इस दौरान रोहित भाटिया ने राज्य मंत्री के साथ उद्योगों के संचालन को लेकर व विभागीय स्तर एवं विशेषकर फार्मा उद्योगों को इस समय आ रही परेशानियों को लेकर एवं उन के समाधान के लिए नीति निर्धारण के विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उसके बाद भटट ने सरकार से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। साथ ही वैश्विक पटल पर आ रही चुनौतियों का सामना करने के लिए सरकार के पर्यासों से मौजूद उद्यमियों को अवगत कराया। इस दौरान पूर्व संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने लघु उद्योग भारती द्वारा उद्योगों के हित में किए जा रहे कार्यों की सरहाना की।