उत्‍तर कोरिया : तानाशाह किम जोंग उन की संभावित उत्तराधिकारी

Kim Ju Ae North Korea Leader potential successor global attention Hobbies like horse riding and swimming

देहरादून। हाल ही में हुई चीन की 75वीं वार्षिक सैन्‍य परेड वैसे तो रूस के राष्‍ट्रपति और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन समेत करीब 25 देशों के प्रमुखों की मौजूदगी की वजह से दुनियाभर में चर्चा के केंद्र में रही। लेकिन परेड में शामिल होने आई किम जोंग उन के पीछे पीछे चल रही एक किशोरी ने अनायास ही विश्‍व विरादरी का ध्यान अपनी ओर खींचा। पता चला है कि यह 13 साल की किशोरी किम जोंग की बेटी किम जू ए है। रहस्यों से भरे उत्तर कोरियाई तानाशाह किम परिवार के बारे में जानने की उत्तसुकता तो हर किसी की रहती है लेकिन, पिफलहाल लोग किम जू ए के बारे में जानना चाह रहे हैं। किम जू ए के बारे में तरह तरह की अटकलें हैं। कहा, जा रहा है कि यह 13 साल की बेटी किम जोंग उन की उत्तराधिकारी हो सकती है। तानाशाह इसकी तैयारी भी कर रहे हैं।

पूरी दुनिया के लिए रहस्यमय परिवार
यह तो स्‍पष्‍ट है कि किम जू ऐ उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता और वर्कर्स पार्टी के महासचिव किम जोंग उन और उनकी पत्नी री सोल जू की बेटी है। जू ऐ का जन्म किस तारीख और किस साल हुआ, इसका रहस्य अब तक बरकरार है। यहां तक की वहां की खुपिफया एजेंसी भी कयास ही लगा रही है। उनकी उम्र 12 या 13 साल की होगी। इसका अनुमान लगाए जा रहे हैं। अमेरिका के दिग्गज बास्केटबाल खिलाडी डैनिस रोडमैन साल 2013 में किम जोंग उन के परिवार से मिले थे। उन्होंने ही पहली बार यह बात सार्वजनिक की थी कि किम जोंग उन का एक बेटा और एक बेटी है। बताया जाता है जू ऐ अपने भाई से छोटी है। उनसे छोटी एक बहन भी है। हालांकि, वह बहन है या भाई, यह भी पक्का नहीं है।

डाक टिकट पर मौजूदगी
उत्तर कोरिया में कुछ ऐसे डाक टिकट भी जारी किए गए हैं। जिनमें जू ऐ को अपने पिता का हाथ थामे, हाथों में हाथ डाले। और सैनिकों के साथ फोटो खिंचवाते भी दिखाया गया र्है। जू ऐ ने उस देश में जहां सख्त ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य है, वहां अलग अलग अंदाज में स्‍टाइलिश फोटो खिंचवाए हैं। मई 2024 में प्योंगयांग की जैनवी गली के उदघाटन पर वह पारदर्शी बाजू वाली पोषाक पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच चुकी है। इसी तरह जून 2024 में वॉनसन कलमा तटीय रिसोर्ट के उदघाटन पर जू ऐ सफेद टू पीस कपडे़ और हीरे जड़ी कार्टियर घड़ी पहने हुए दिखी।

चौथी पीढ़ी
साल 1948 में जब उत्तर कोरिया का गठन हुआ, तो सबसे पहले इस देश की कमान किम इल सुंग ने संभाली थी। और 1994 तक सत्ता पर काबिज रहे। किम इल सुंग की छह संतानों में सबसे बडे़ किम जोंग इल उत्तर कोरिया के दूसरे सर्वोच्च नेता बने। किम जोंग इल की तीसरी शादी से दूसरे नंबर के बेटे किम जोंग उन 2011 में पिता की मौत के बाद उत्तर कोरिया के सर्वेसर्वा बने। इनका विवाह 2009-2010 में री सोल जू से हुआ। किम और सोल- जू की तीन संतानों में किम जू ऐ दूसरे नंबर की है। पूरे उत्तर कोरिया में चर्चा है कि किम जोंग उन अपनी बेटी को बहुत प्यार करते हैं। और बेटी के कार्यों से बेहद प्रभावित हैं। यही वजह है कि वे अपनी बेटी को पहले से ही राजनीति के दांवपेंच सीखा रहे हैं।