Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2, 2026

समन्‍वय संगठन की ताकत : तोमर

लघु उद्योग भारती जिला कार्यकारिणी का होली मिलन समारोह

देहरादून।

लघु उद्योग भारती के होली मिलन समारोह में डा. बिजय सिंह तोमर ने कहा, समन्‍वय ही संगठन की ताकत है। बिना तालमेल के संगठन मजबूत नहीं हो सकता। इसके लिए उन्‍होंने प्रत्‍येक माह बैठक करने पर जोर दिया।
क्‍लेमनटाउन, टर्नर रोड स्थित एक होटल में लघु उद्योग भारती जिला कार्यकारिणी की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्‍य अतिथि संगठन के प्रदेशअध्‍यक्ष डा. बिजय सिंह तोमर रहे। इस दौरान डा. तोमर ने सभी सदस्‍यों को होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा-प्रदेश महिला इकाई को सशक्‍त किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश कार्यकारिणी के एक सदस्‍य को जिम्‍मेदारी दी जाएगी, जो महिला उद्यमियों से संपर्क कर बैठक की रूपरेखा और विषय तय करेंगे। संगठन का विस्‍तार कैसे हो, इसके लिए सभी उद्यमी सदस्‍यों के सुझावों का स्‍वागत है। उन्‍होंने कहा, उद्यमियों के हित में प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से समय-समय पर नियम और नीतियां जारी की जाती हैं। वे नियम और नीतियां क्‍या हैं। इसका उद्यमियों को कैसे लाभ मिल सकता है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों से संपर्क के लिए कमेटी बनाई जाएगी। यही कमेटी सरकार और संगठन में समन्‍वय बनाने का काम भी करेगी। वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष राजीव गोयल ने कहा, हमें एक-दूसरे की शक्तियों को पहचान कर संगठन हित में उनका लाभ उठाना चाहिए। जिला अध्‍यक्ष कमलजीत शर्मा ने कहा, जिला कार्यकारिणी प्रत्‍येक तीन माह में एक जनरल हाउस कराएगी। इसमें जिले के सभी सदस्‍यों को आंमत्रित कर प्रदेश में ज्‍यादा से ज्‍यादा उद्यम कैसे लग सकते हैं, पलायन कैसे रोका जाए, युवाओं को कैसे अधिक से अधिक रोजगार मिल सकते हैं। उस पर मंथन किया जाएगा। उसके बाद उन्‍होंने सभी सदस्‍यों का आभार जताया और होली की शुभकामनाएं दीं। बैठक में संगठन के उपाध्‍यक्ष प्रदीप खंडूरी, जीपी पैन्‍यूली, कोषाध्‍यक्ष संजय गुप्‍ता, संपर्क प्रमुख राजेश शर्मा, मंयक गर्ग, पीएन यादव,भाजपा उत्‍तराखंड उद्योग प्रकोष्‍ठ के प्रदेश संयोजक राहुल ढंढ, जिला देहरादून ग्रामीण के महामंत्री उमेश मेहता, वरूण ढंढ, प्रदेश महिला ईकाई की उपाध्‍यक्ष अनुराधा शर्मा, प्रदेश महामंत्री निष्‍ठा ढंढ आदि मौजूद रहीं।