कुंवर के अध्यक्ष मनोनीत होने पर राज्य आंदोलनकारियों ने रखी मांगे
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा सरकार द्वारा नई जिम्मेदारी के रूप में हुकम सिंह कुंवर को राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद का अध्यक्ष मनोनीत होने देहरादून शहीद स्मारक पर उनका स्वागत किया। सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने शहीद स्मारक पहुंच कर शहीदों के चित्रों पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी एवं सलाहकार केशव उनियाल द्वारा परिषद के अध्यक्ष का शाल ओढ़ाकर उनका माल्यार्पण किया और उनसे राज्य आंदोलनकारियों की सभी छूटे हुए आंदोलनकारियों को उनकी पहचान कराने व शिथिलता प्रदान कराने की मांग रखी। सलाहकार पृथ्वी सिंह नेगी के साथ राधा तिवारी व गणेश डंगवाल ने हुकम सिंह से जल्द सभी चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को दस फीसदी क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिलाने के साथ ही उम्र की सीमा पूर्व की भांति 50 वर्ष करने की पहल करने की मांग की।
इस मौके पर केशव उनियाल, प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, अधिवक्ता पृथ्वी सिंह नेगी, हरी सिंह मेहर, पूरण सिंह लिंगवाल, राजेश्वरी परमार, राधा तिवारी, चन्द्र किरण राणा, मोहन खत्री, पूरण सिंह लिंगवाल, मनोज नौटियाल, मोहन सिंह रावत, यशोदा रावत, राधा तिवारी, राजेश्वरी नेगी, विनोद असवाल, पुष्पा रावत, सावित्री पंवार, सुशील विरमानी, सुशील चमोली, सुधीर नारायण शर्मा, पुष्पा नेगी, दुर्गा ध्यानी, विवेक बलोदी, माहेश्वरी कंडारी, संगीता रावत, मोहन खत्री, विनोद असवाल, क्रांति अभिषेक, प्रभात डण्डरियाल, उमेश रावत, साबी नेगी, सुलोचना नोडियाल, सुमति पडियार, दुर्गा बहादुर, सुभागा फर्शवाण, गीता नेगी, देवेश्वरी गुसांई, सुलोचना मेंदौला, आशा नौटियाल, आशा डंगवाल आदि मौजूद रहे।
