Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 1, 2026

जौनसार के कल सिंह बिष्‍ट भारतीय सांख्यिकी सेवा के प्रधान महानिदेशक बने

देहरादून। जौनसार-बावर क्षेत्र निवासी कल सिंह बिष्ट को भारत सरकार के सांख्यिकी मंत्रालय में प्रधान महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है। वह इस सर्वोच्च पद पर नियुक्त होने वाले पहले व्यक्ति हैं।
देहरादून जिले के ग्राम दिलऊ, खत अठगांव चंदोऊ निवासी कल सिंह बिष्‍ट ने वर्ष 1993 में भारतीय सांख्यिकी सेवा में अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला था। 30 से अधिक वर्षों के सेवाकाल में उन्‍होंने अपनी योग्‍यता, कर्तव्‍यनिष्‍ठा और दूरदर्शी नेतृत्‍व से कई महत्‍वपूर्ण राष्‍ट्रीय दायित्‍वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। आंकड़ों के संग्रह, विश्‍लेषण और नीति निर्माण में उनके योगदान को हमेशा सराहा गया है। प्रशासनिक दक्षता और राष्‍ट्रहित में समर्पित सेवाओं के चलते उन्‍हें यह जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। प्रधान महानिदेशक के रूप में वे देश की सांख्यिकीय प्रणाली को ओर मजबूत करने, डेटा आधारित नीतियों को बढ़ावा देने और कार्यक्रम कार्यान्‍वयन की निगरानी में अहम भूमिकाा निभांएगे। बिष्‍ट की यह सफलता उनके परिवार, गांव और समूचे उत्‍तराखंड के लिए प्ररेणा का सत्रोत है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्रीमंडल की नियुक्ति समिति ने भारतीय सांख्यिकी सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी कल सिंह बिष्‍ट को प्रधान महानिदेशक पद पर पदोन्‍नत किया है। यह पदोन्‍नति सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यन्‍वयन मंत्रालय में हुई है।