हरिद्वार-मनसा देवी मंदिर में कल से और चंडी देवी में 13 से रोपवे सेवा रहेगी बंद
हरिद्वार।
मनसा देवी और चंडी देवी रोपवे सेवा का संचालन कर रही कंपनी उषा ब्रेको लिमिटेड ने अर्ध वार्षिक परीक्षण की तिथियां जारी की हैं। इसके तहत दोनों मंदिरों में अलग-अलग तिथियों में रोपवे सेवा बंद रखने का निर्णय लिया गया है। मां मनसा देवी रोपवे सेवा आज 8 जुलाई से 11 जुलाई तक बंद रहेगी इसके बाद, मां चंडी देवी रोपवे सेवा 13 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान रोपवे पर आवश्यक रखरखाव कार्य किए जाएंगे। जून में मां मनसा देवी रोपवे की नई रोप बदली गई थी। इस नई रोप का तकनीकी परीक्षण 10 जुलाई 2026 को किया जाएगा। रोपवे सेवा का परीक्षण ब्रिडकुल की ओर से नामित निरीक्षण समिति करेगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि रोपवे सभी सुरक्षा मानकों को पूरा करता है। कंपनी के महाप्रबंधक मनोज डोभाल ने बताया कि इस बार स्वीटरजरलैंड की उच्च गुणवत्ता वाली रोपवे लगाने की योजना है।
