Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2, 2026

कांवड़ मेला: फर्जी नाम और ओवररेटिंग पर होटल-ढाबों पर होगी कार्रवाई, ऋषिकेश में मांस-मदिरा की बिक्री पर बैन

 

देहरादून। कांवड़ मेला-2026 को लेकर इस बार जिला प्रशासन का सबसे बड़ा फोकस कांवड़ मार्ग पर संचालित होटल, ढाबों और अन्य प्रतिष्ठानों के सत्यापन पर रहेगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ हाईलेवल समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा और सुविधा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा। पर्यटन विभाग को सभी होटल-ढाबों का अनिवार्य सत्यापन कराने व ऋषिकेश नगर निगम को फर्जी नाम से संचालित प्रतिष्ठानों, अवैध दुकानों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

फर्जी नाम और ओवररेटिंग पर सख्ती, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा कांवड़ मेला
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक मेले से जुड़ी सभी तैयारियां हर हाल में पूरी करने को कहा गया है। बैठक में बताया गया कि कांवड़ मेला 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। 31 जुलाई से चार अगस्त तक श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ रहने की संभावना है।