Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2, 2026

असीम मुनीर ने अमेरीकी उच्‍च राजनेताओं और सैन्‍य प्रमुखों से की मुलाकात

इस्‍लामाबाद (10 अगस्‍त)। भारत के साथ चार दिन के संघर्ष के बाद दूसरी बार वाशिंगटन का दौरा कर रहे पाकिस्‍तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने रविवार को अमरीका के उच्‍च राजनीतिक और सैन्‍य अधिकारियों से मुलाकात की।
पाक सेना ने इस्‍लामाबाद में जारी एक बयान में कहा कि सेना प्रमुख ने वरिष्‍ठ राजनीतिक और सैन्‍य नेतृत्‍व के साथ पाकिस्‍तानी प्रवासियों के साथ बातचीत की है। अमेरिका में सेना प्रमुख के प्रवास के बारे में कोई विवरण साझा नहीं किया गया। इसके अलावा यह भी स्‍पष्‍ट नहीं है कि वह कब पहुंचे। टाम्‍पा में , मुनीर ने निवर्तमान अमेरिका सेंट्रल कमान कमांडर जनरल माइकल ई. कुरिल्‍ला के रिटायर्ड समारोह और एडमिरल ब्रैड कूपर की ओर से कमान संभालने के अवसर पर आयोजित कमान परिवर्तन समारोह में भाग लिया। मुनीर ने जनरल कुरिल्‍ला के अनुकरणीय नेतृत्‍व और द्विपक्षीय सैन्‍य सहयोग को मजबूत करने में उनके अमूल्‍य योगदान की सराहना की।