Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2, 2026

जल्‍द हो सकता है अगला युद्ध : जनरल द्विवेदी

नई दिल्‍ली, 10 अगस्‍त (एजेंसी)। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि आपरेशन सिंदूर किसी भी पारंपरिक मिशन से अलग था। यह शतरंज की बाजी जैसा था क्‍योंकि हमें नहीं पता था कि दुश्‍मन की अगली चाल क्‍या होगी। उन्‍होंने कहा कि और अगला युद्ध जिसकी हम कल्‍पना कर रहे हैं वह जल्‍द हो सकता है हमें उसके अनुसार तैयारी करनी होगी। इसमें हमें यह लड़ाई मिलकर लड़नी होगी।
उन्‍होंने नैरेटिव मैनेजमेंट के महत्‍व पर जोर दिया और कहा कि असजी जीत दिमाग में होती है। उन्‍होंने कहा अगर आप किसी पाकिस्‍तानी से पूछें कि आप हारे या जीते तो वह कहेगा कि हमारे सेना प्रमुख फील्‍ड मार्शल बन गए हैं। तो हम जरूर जीते होंगे। इसीलिए सरकार ने उन्‍हें फील्‍ड मार्शल भी बनाया है।

जो भी झटका आता, हम तैयार थे
दिल्‍ली। आतंकी ठिकानों पर सटीक हमलों के बारे में उन्‍होंने कहा कि हमने जहां हमला किया वह व्‍यापक और गहरा था। पहली बार हमने आतंकवादियों के वास्‍तविक ठिकानों पर हमला किया। तो निश्चित रूप से हमारे निशाने पर नर्सरी और सके मालिक थे। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था और पाकिस्‍तान को भी उम्‍मीद नहीं थी कि हमला भी होगा। यही बात उनके लिए सदमे की तरह आई। जनरल द्विवेदी ने कहा, लेकिन क्‍या हम इसके लिए तैयार थे। हां, हम इसके लिए तैयार थे।