Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 30, 2026

स्कूलों में बच्चों के लिए बागवानी और सफाई हो अनिवार्य

देहरादून। संयुक्त नागरिक संगठन, क्षत्रिय चेतना मंच, संकल्प शिक्षण समिति आदि संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त शिक्षा निदेशक आकांक्षा कोड़े से उनके कार्यालय में मुलाकात की।
संयुक्त नागरिक संगठन के सचिव सुशील त्यागी ने बताया कि इस अवसर पर संकल्प शिक्षण एवं कल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष शिक्षाविद, समाजसेवी रवि सिंह नेगी, अनीता नेगी ने सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा में सुधार पर चर्चा की। साथ ही सुझाव पत्र सौंपा, जिसमें शिक्षा सुधार के अलावा अन्य मुद्दों के साथ प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती मनमानी जैसे, बेतहाशा फीस वृद्धि, किताबें स्टेशनरी, यूनिफॉर्म जैसी आवश्यक सामग्री की खरीद पर स्कूलों का कंट्रोल प्रतिवर्ष अभिभावकों से ली जाने वाली स्कूल बिल्डिंग फीस, एडमिशन फीस, सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकों की अनिवार्यता तथा अन्य सहायक पुस्तकों पर रोक के अलावा स्कूल में पढ़ाई के स्तर में बदलाव, जिससे बच्चे ट्यूशन व कोचिंग सेंटर ना जाकर सेल्फ स्टडी के लिए प्रेरित हो। अपनी विश्लेषणात्मक तथा तार्किक शक्ति का इस्तेमाल व विकास करें। इसके अलावा स्कूलों में सामाजिक बोध व बागवानी तथा बच्चों द्वारा अपनी कक्षा व स्कूल परिसर की सफाई को अनिवार्य रूप से स्कूल पाठ्यक्रम में जोड़ने का सुझाव दिया गया है।
प्रतिनिधिमंडल में अशोक वर्धन सिंह, राजीव पंवार, सुरिंदर सिंह तोमर, डॉ. दिनेश सक्सेना, विनोद नौटियाल, दिनेश भंडारी, उमेश्वर सिंह रावत, ठाकुर शेर सिंह, डॉ. राकेश डंगवाल, गिरीश चंद्र भट्ट, अवधेश शर्मा शामिल थे।