Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2, 2026

तीमारदारों को 20 में नाश्‍ता और 35 रुपये में खाना

 

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी की मौजूदगी में देहरादून और हल्‍द्वानी में विश्राम गृह बनाने के लिए सेवादान आरोग्‍य संस्‍था से करार 

देहरादून। सरकारी अस्‍पतालों में मरीजों के साथ रहने वाले तीमारदार अक्‍सर इस बात से परेशान रहते हैं कि उन्‍हें नजदीक कहीं ठहरने की सस्‍ती व्‍यवस्‍था नहीं मिलती। न अच्‍छा खाना मिलता है। लेकिन, धामी सरकार ने तीमारदारों की इस परेशानी को भांपते हुए सराहनीय कदम उठाया है। 23 जुलाई को सीएम धामी ने सचिवालय में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्‍द्वानी और सेवादान आरोग्‍य संस्‍था के बीच एक करार पर दस्‍तखत किए।

सीएम ने कहा, प्रदेश में बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सरकार ने देहरादून मेडिकल कॉलेज और  हल्‍द्वानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के लिए कॉलेजों के अंदर ही विश्राम गृह बनाए जाएंगे। दोनों विश्राम गृहों में 350 -350 बैड होंगे। इनमें केवल तीमारदार ही रह सकेंगे। बाहर के व्‍यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रति बिस्‍तर 55 रुपये लिए जाएंगे। दो बिस्‍तरों वाले कमरों में 300 रुपये प्रति कक्ष लिए जाएंगे। नाश्‍ता बीस रुपये में और खाना 35 रुपये में दिया जाएगा। विश्राम गृहों का संचालन और रखरखाव बीस साल तक सेवादान आरोग्‍य फाउंडेशन करेगा।

राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून 1750 वर्गमीटर और राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्‍द्वानी 1400 वर्गमीटर भूमि विश्राम गृहों के लिए कॉलेज परिसर में ही उपलब्‍ध कराएगा। इस मौके पर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री धन सिंह रावत, सचिव स्‍वास्‍थ्‍य डॉ रोजश कुमार, सचिव विनय शंकर पांडेय, निदेशक चिकित्‍सा शिक्षा डॉ आशुतोष सयाना और सेवादान आरोग्‍य संस्‍था से अभिषेक सक्‍सेना, आनंद सिंह और उपस्थित रहे।