Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2, 2026

लघु उद्योग अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ़ : त्रिवेंद्र

 

लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित उद्यमी समागम में जुटे उद्यमी, रियायती दरों पर गैस उपलब्‍ध करवाने के लिए नेचुरल गैस प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता

हरिद्वार (दून पोस्‍ट)।

हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्योग देश की अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ़ है। इन उद्योगों के बिना मजबूत अर्थव्‍यवस्‍था की कल्‍पना करना बेमानी होगा। जहां बड़े उद्योग मैदानी क्षेत्रों में ही संभव है। जबकि छोटे उद्योग पहाड़ों में भी रोजगार उपलब्‍ध करवा रहे हैं। रोजगार उपलब्‍ध करवाने में इनकी अहम भूमिका है।
सोमवार को हरिद्वार के एक होटल में लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित उद्यमी समागम में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, लघु उद्योग भारती उत्‍तराखंड का सबसे मजबूत संगठन है। यह संगठन उद्यमियों को केवल व्‍यापार तक सीमित न रखकर राष्‍ट्रीयता और राष्‍ट्र निर्माण से जोड़ने का कार्य भी शिददत से कर रहा है। कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि सांसद ने कहा कि आत्‍मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार हो सकता है जब देश के लघु उद्योग क्षेत्र मजबूत होगा। अन्‍य संगठन जहां विचार विमर्श तक सीमित हैं जबकि लघु उद्योग भारती धरातल से जुड़ कर कार्य कर उद्यमियों को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। इस दौरान उन्‍होंने उद्यमियों से नवाचार, तकनीक और गुणवत्‍ता पर विशेष ध्‍यान देने की अपील की। साथ ही उन्‍होंने उद्यमियों की समस्‍याओं के समाधान का आश्‍वासन दिया। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि हरिद्वार जैसे औद्योगिक क्षेत्र में लघु उद्योग भारती आर्थिक विकास का आधार है।
संगठन के प्रदेश अध्‍यक्ष डा बिजय सिंह तोमर ने कहा, कार्यक्रम का उददेश्‍य सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्योगों को एक मंच प्रदान कर संगठित करना है। साथ ही उद्यमियों को सरकारी नीतियों, अवसरों और चुनौतियों से भी अवगत कराना है। लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री रोहित भाटिया ने अपने संबोधन में उद्योगों से संबंधित विभिन्‍न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान नेचुरल गैस प्राइवेट लिमिटेड के साथ संगठन ने एक महत्‍वपूर्ण समझौता किया। इसके तहत उद्यमियों को रियायती दरों पर गैस उपलब्‍ध करवाई जाएगी। इस समझौते पर उद्यमियों ने प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए संगठन का आभार जताते हुए इसे महत्‍वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में उद्योग, व्‍यापार, स्‍टार्टअप, वित्‍त, आधुनिक तकनीक, डिजिटल प्‍लेटफार्म आदि पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए।
यह रहे उपस्थित
प्रदेश संगठन संरक्षक कैलाश मैलाना, प्रदेश कोषाध्‍यक्ष संजय, पकंज मैसोन, मनोज पुंडीर, अनिल वर्मा, कुलदीप सिंह, पलक अधिकारी, अमित त्‍यागी, लोकेंद्र, हरेंद्र गर्ग, देवेंद्र शर्मा, सुमित अग्रवाल, विकास बोहरा, चिराग आदि उपस्थित रहे।