Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2, 2026

नव दुर्गा मंदिर का भूमि पूजन, कलश यात्रा के साथ झांकी निकाली

 

देहरादून।

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भारुवालाग्रांट में सतर्कता निदेशालय, कारगी ग्रांट के नजदीक सचिवालय समिति आवासीय समिति परियोजना में नव दुर्गा मंदिर का भूमि पूजन किया गया। उसके बाद आयोजकों ने  हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उससे पहले कलश यात्रा और सुंदर सुंदर झांकियां भी निकाली गई। जय मां भगवती, नारायण सेवा संस्‍थान, उत्‍तराखंड सचिवालय सहकारी आवासीय समिति और लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली, विधायक खजानदास, जय मां भगवती, नारायण सेवा संस्‍थान के अध्‍यक्ष ज्ञान प्रकाश पैन्‍यूली, अनूप भटट, दिव्‍यांश सागर पैन्‍यूली, नंदनी पैन्‍यूली, लघु उद्योग भारती उत्‍तराखंड के वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष राजीव गोयल, मयंक गर्ग, प्रदीप खंडूरी, प्रदेश प्रवक्‍ता कुलदीप सिंह और सचिवालय सहकारी आवासीय समिति के अध्‍यक्ष प्रदीप पपनेई, सचिव बद्री प्रसाद नौटियाल, शशांक शर्मा आदि मौजूद रहे।