Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 1, 2026

जिला देहरादून का आबकारी अधिकरी निलंबित

कार्य में लापरवाही और अनियमिताओं पर गिरी गाज

देहरादून। कार्य में लापरवाही और अनियमितताएं पाए जाने पर जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह को शासन ने तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रमुख सचिव आबकारी एल फनाई ने बताया कि मुख्‍यमंत्री के निर्देश पर केपी सिंह को आबकारी आयुक्‍त मुख्‍यालय अटैच कर दिया है। साथ ही आरोपों के बावत स्‍पष्‍टीकरण तलब किया गया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि राजधानी में जाम और आए दिन सड़क हादसे आम बात हो गई है। प्रत्‍येक शहरवासी इससे निजात चाहता है। इन समस्‍याओं पर अकुंश लगाने के लिए 27 मार्च 2025 को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई थी। इसमें निर्णय लिया गया है कि शहर की छह शराब की दुकानें अन्‍य जगह शिफट की जाए। सम‍िति सदस्‍यों ने दुकानें चिन्हि़त कर सूची प्रशासन को सौंपी। जिला प्रशासन ने 13 मई 2025 को जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह को निर्देश दिए कि एक सप्‍ताह के भीतर चिन्हित शराब की दुकानों को अन्‍य जगह ले जाई जाए। साथ ही 22 मई तक इसकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपने के निर्देश दिए। लेकिन, कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
सूत्रों के अनुसार, आबकारी विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान यह भी पता चला है कि ” साहब” ने शराब लाइसेसिंग, राजस्‍व संग्रहण और कई अन्‍य कार्यों में भी लापरवाही बरती है। कुछ मामलों में नियमों की अनदेखी और मनमानी के भी प्रमाण सामने आए हैं। जिलाधिकारी ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी। उसके बाद मुख्‍यमंत्री कार्यालय ने त्‍वरित निर्णय लेते हुए निलंबन के निर्देश जारी किए। शुक्रवार को शासन की सख्‍ती की खबर विभाग में आग की तरह फैल गई। दिनभर विभाग में ” साहब” की करतूतों पर चर्चा होती रही।