Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2, 2026

दिल्‍ली-दून एक्‍सप्रेस-वे पर अक्‍तूबर से फर्राटा भरेंगे वाहन

210 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगेंगे मात्र ढाई घंटे 

देहरादून। दून से दिल्‍ली का सफर अब बेहद आसान होने वाला है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया है कि दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस-वे पर अक्‍तूबर-2025 के बाद यातायात शुरू हो जाएगा। इससे दिल्‍ली और देहरादून के बीच की दूरी मात्र 210 किलोमीटर रह जाएगी। जिसे तय करने में केवल ढाई घंटे का समय लगेगा। जबकि यह सफर पहले छह से साढ़े छह घंटे में तय होता था।

यह एक्‍सप्रेस वे बागपत, शामली, मुज्‍जफफरनगर, सहारनपुर जैसे शहरों को सीधे जोड़ रहा है। इसके खुलने से इन शहरवासियों के व्‍यापार, उद्योग और पर्यटन गतिविधियों में जबरदस्‍त उछाल आने की संभावना जताई जा रही है। दिल्‍ली से यह एक्‍सप्रेस-वे अक्षरधाम से शुरू होगा और देहरादून बाईपास पर खत्‍म होगा। इसकी कुल दूरी 210 किलोमीटर है। नेशनल हाईवे  अथॉरिटी आफ इंडिया अथवा एनएचआई ने इसे 11, 868.6 करोड़ रुपये में बनाया है। दिल्‍ली से 18 किलोमीटर तक कोई टोल नहीं देना पड़ेगा। उसके बाद दूरी के अनुसार वाहन संचालकों को टोल शुल्‍क देना पड़ेगा। फास्‍टैग सिस्‍टम के जरिए स्‍वचालित टोल वसूली होगी।