Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2, 2026

दून-दिल्‍ली एक्‍सप्रेस-वे: 100 से ज्‍यादा स्‍पीड पर कटेगा चालान

एनएचएआई ने एक्‍सप्रेस-वे पर वाहनों की गति सीमा की तय

देहरादून, 4 अगस्‍त (दून पोस्‍ट)। दून-दिल्‍ली एक्‍सप्रेस-वे पर अगर आप फर्राटा भरने की सोच रहे हैं तो दिमाग से निकाल दीजिए। इस एक्‍सप्रेस-वे पर 100 से ज्‍यादा स्‍पीड पर कोई फॉरव्‍हीलर चलाएगा तो उसका चालान कटेगा। एनएचएआई ने इस एक्‍सप्रेस-वे पर वाहनों की गति सीमा तय कर दी है। इसके लिए हाईटेक स्‍पीड मॉनिटरिंग सिस्‍टम लगाए जा रहे हैं।

गणेशपुर से डॉटकाली मंदिर तक वाइल्‍ड लाइफ कॉरिडोर बनाया गया है। जिसमें सर्विसलेन नहीं होगी। सर्विसलेन नहीं होने के कारण दोपहिया और चौपहिया वाहन एक साथ चलेंगे। एक्‍सप्रेस-वे किनारे व्‍हीकल एक्‍टुएटेड स्‍पीड डिस्‍पले सिस्‍टम लगाए जा रहे हैं। यह सिस्‍टम वाहनों की रफ़तार दिखाते हैं और ओवरस्‍पीड की स्थिति में चालक को अलर्ट करते हैं। इसके साथ ही वेरिएबल मैसेज साइनबोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। जो मौसम, ट्रैपिफक डायवर्जन और दुर्घटना जैसी अहम जानकारी यात्रियों तक तुरंत पहुंचाते हैं। सरकार की ओर से गति सीमा तय करने के पीछे यात्रियों की सुरक्षा मुख्‍य कारण है। केंद्र सरकार ने स्‍पष्‍ट कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्‍च प्राथमिकता है।

एनएचएआई के साइट इंजीनियर रोहित पंवार ने बताया कि गणेशपुर से डॉटकाली मंदिर तक यह एलिवेटेड कॉरिडोर छह लेन (तीन लेन इच साइट) एक्‍सप्रेस-वे रहेगा। इस हिस्‍से में सर्विसलेन न होने से इसी पर दोपहिया वाहन भी चलेंगे। कॉरिडोर पर दोपहिया और भारीवाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा तय की है। लेकिन कारों के लिए गति सीमा 100 किलोमीटर प्रतिघंटा रखी गई है। पंवार ने बताया, एक्‍सप्रेस वे का निर्माण कार्य 90 फीसदी से अधिक पूरा हो गया है। इस समय कार्य को फाइनल टच और टोलप्‍लाजा का काम चल रहा है। दावा किया कि इस एक्‍सप्रेस वे को अक्‍तूबर 2025 तक खोल दिया जाएगा। अधिकारी के मुत‍ाबिक, इस एक्‍सप्रेस वे का उद़घाटन करने पीएम मोदी आ सकते हैं।