सौतेले भाई ने सुपारी देकर कराई थी हत्या, आरोपी जैकी के बाद उसकी प्रेमिका भी गिरफ्तार
देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र में एक साल जाखन में एक व्यक्ति के हत्या करने के मामले में एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ी है। 25 हजार की इस ईनामी को पुलिस ने दबोच कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हुमेरा उर्फ जोया पुत्री पप्पू निवासी खालापार मुज्जफरनगर यूपी है। मामला प्रोपर्टी विवाद से जुड़ा है। हुमेरा उर्फ जोया को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इस आरोपी ने बताया कि वे राजन उर्फ जैकी की प्रेमिका है।
पुलिस के मुताबिक बीते 26 मई को जीएमएस रोड निवासी जतिन कुमार ने राजपुर थाना में दी तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके ममेरे भाई अजय भटेजा के निवास स्थान कृष्णा विहार जाखन में उनकी हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मोबाइल सर्विलान्स, सीसीटीवी कैमरों व मुखबिर की सहायता से घटना में शामिल आरोपियों के मामले में जानकारी हासिल की थी। बीते 19 मई 2026 को इस घटना को अंजाम देने वाले मुज्जफरनगर के शातिर अपराधी राजन उर्फ जैकी को गिरफ्तार किया गया था। जिससे पूछताछ में उसके द्वारा मृतक अजय भटेजा के भाई अमित भटेजा के कहने पर 26 मई 2025 को अपनी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया के साथ मिलकर अजय भटेजा की तकिये से मुंह दबाकर हत्या करना स्वीकार किया गया था। टीम ने घटना में फरार चल रहे आरोपियों के संबंध में जानकारी हासिल की और प्राप्त जानकारी के आधार पर 23 मई 2026 को घटना में शामिल आरोपी हुमेरा उर्फ जोया को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में इस आरोपी ने बताया कि वे राजन उर्फ जैकी की प्रेमिका है, तथा राजन को अमित भटेजा द्वारा अपने भाई अजय के साथ चल रहे प्रॉपर्टी के विवाद के चलते उसकी हत्या करने की सुपारी दी थी तथा उसके एवज में उसे अपने भाई की जाखन स्थित प्रॉपर्टी में आधा हिस्सा देने की बात कही थी, जिसकी जानकारी राजन द्वारा अभियुक्ता को दी गई थी और घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथ देहरादून चलने को कहा गया था। योजना के मुताबिक वे सभी 25 मई 2025 को आरोपी राजन उर्फ जैकी के एक दोस्त अक्षय के साथ मैक्स अस्पताल गए थे, जहां किसी घायल को देखने गए थे।
इस बहाने फिर चारों अजय बटेजा के जाखन स्थित घर में रूके। योजना के मुताबिक हुमेरा उर्फ जोया, अजय बटेजा के पास उसके घर पर रुकी और राजन तथा अमित उनके साथ आये राजन के एक अन्य साथी के साथ मसूरी रोड स्थित शराब के ठेके में शराब लेने चले गए। जहां आरोपी अमित द्वारा मृतक अमित भटेजा को पिलाने के लिए राजन को चार शराब की बोतले खरीद कर दी।
आरोपियों की योजना थी कि पहले अजय भटेजा को शराब पिलाकर उससे जाखन तथा मसूरी स्थित प्रॉपर्टी के कागजात प्राप्त कर ले तथा उसके बाद उसकी हत्या कर दे, लेकिन राजन द्वारा मृतक अजय भटेजा को शराब पिलाने के बाद बार बार उससे प्रॉपर्टी के कागजात मांगने पर भी जब अजय द्वारा प्रॉपर्टी के कागजात देने में आनाकानी की गई तो आरोपी राजन द्वारा उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी छाती पर चढ़कर तकिए से उसका मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने राजन के साथ मिलकर मृतक अजय के शव को पंखे पर टांगने का प्रयास किया गया पर, वह उसमें सफल नहीं हो पाए। जिसके बाद वे राजन के साथ मिलकर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से पूरे कमरे की सफाई में जुट गई। मृतक अजय के शव को बिस्तर पर लेटाकर उसे चादर से ढक दिया।
इस दौरान आरोपी कमरे में रखे कुछ कागजात व कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर अपने साथ ले गया, जो उसके द्वारा अमित को दिए गए। घटना के बाद आरोपी हुमेरा, राजन के साथ बस के माध्यम से सहारनपुर चली गई। इससे पहले पूर्व में जैकी उर्फ राजन पुत्र शिवलाल निवासी ग्राम-उमाही कलां थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर उम्र-36 वर्ष गिरफ्तार हो चुका है।
