Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 31, 2026

अर्धकुंभ : ऋषिकेश में खुलेंगे सात थाने

स्नान घाटों पर पुलिस के साथ जल पुलिस, एसडीआरएफ, केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती भी होगी

ऋषिकेश। वर्ष 2027 में आयोजित अर्धकुंभ मेले को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है। कुंभ मेला क्षेत्र में शामिल ऋषिकेश की सुरक्षा व्‍यवस्‍था चाकचौबंध रहेगी। क्षेत्र में मेले के दौरान सुरक्षा के लिए सात अस्थायी थाने खुलेंगे। स्नान घाटों पर पुलिस के साथ जल पुलिस, एसडीआरएफ, केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती भी होगी।
शनिवार को एसएसपी अर्धकुंभ आयुष अग्रवाल ने रायवाला, ऋषिकेश और मुनिकीरेती क्षेत्र में कुंभ थानों के लिए चिह्नित स्थानों का निरीक्षण किया। प्रस्तावित अस्थायी थानों का स्थान, गंगा घाटों पर सुरक्षा आदि की तैयारी को परखा। ऋषिकेश में मेला क्षेत्र में रायवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश, चंद्रभागा, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम और लक्ष्मणझूला में अस्थायी थाने खुलने हैं। यहां सिविल पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी की जाएगी। गंगा के स्नान घाटों पर भी सुरक्षा रहेगी। एसएसपी ने बताया कि हरिद्वार में मेला अवधि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खाका तैयार किया जा चुका है। मेला क्षेत्र में शामिल ऋषिकेश और इससे लगे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी गई है। एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि अगले साल होने वाले मेले 20 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। सबसे अधिक संख्या बैसाखी स्नान पर्व पर जुटने का अनुमान लगाया गया है। यह बड़े स्नान पर्वों में शामिल है। 14 जनवरी को पहला स्नान होगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।