डा. बिजय सिंह तोमर अध्‍यक्ष, रोहित भाटिया महामंत्री बने

 

देहरादून। संगठन के प्रदेश प्रभारी एवं अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री राकेश गर्ग ने प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें डाॅ. बिजय सिंह तोमर को पुन: प्रांत अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी दी गई है, जबकि रोहित भाटिया को महामंत्री का दायित्‍व सौंपा गया। इनके अलावा राजीव गोयल को वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष व प्रदीप खंडूरी, अमित त्‍यागी, दीपक गोयल और ज्ञान प्रकाश पैन्‍यूली को उपाध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी सौंपी गई। कोषाध्‍यक्ष का दायित्‍व संजय गुप्‍ता को दिया गया है। इसके अलावा देहरादून ग्रामीण जिलाध्‍यक्ष रविन्‍द्र भट्ट और महामंत्री की जिम्‍मेदारी उमेश कुमार को दी गई। संगठन के प्रांत अध्‍यक्ष डाॅ. बिजय सिंह तोमर ने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रदेश में युवाओं को प्रोत्‍साहित कर छोटे उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए, ताकि पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम आए। इससे पहाड़ से पलायन रुकने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम की व्‍यवस्‍था राहुल देव ढंड ने की।

तनु प्रदेश महिला अध्‍यक्ष, निष्‍ठा महामंत्री

इसके अलावा प्रदेश महिला ईकाई की भी घोषणा की गई। जिसमें प्रदेश महिला अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी तनु जायसवाल, महामंत्री निष्‍ठा ढंड, संयुक्‍त महामंत्री की जिम्‍मेदारी मेघा गर्ग को दी गई। उपाध्‍यक्ष का दायित्‍व अनुराधा शर्मा को सौंपा गया है। सभी पदाधिकारियों ने महिला उद्यमियों को सशक्‍त करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन अनुराधा शर्मा और राजेश शर्मा ने किया।