Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2, 2026

आज नौ जिलों में भारी वर्षा और तूफान का हाईअलर्ट

देहरादून में गिरेगा पारा, मौसम होगा कूल-कूल

देहरादून। उत्तराखंड में गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, 1 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी और मौसम सुहावना हो जाएगा।
राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में भी मानसून की बौछारें मौसम का मिजाज बदल देंगी। देहरादून का अधिकतम तापमान गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। तापमान के इस स्तर पर आने से शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।
मौसम विभाग ने राज्य के नौ जिलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। कुमाऊं और गढ़वाल दोनों ही मंडलों के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बारिश के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झक्कड़ (तूफानी हवाएं) चलने की भी आशंका है। ऐसे में खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन जिलों हाईअलर्ट
बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल।