Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 1, 2026

आज पहली से 12वीं तक के स्‍कूलों में अवकाश

देहरादून।

कल यानि सोमवार को भारी बारिश के कारण देहरादून और पौड़ी जिले में पहली से कक्षा 12वीं तक के सभी स्‍कूल बंद रहेंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुटटी रहेगी।
रविवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट का संज्ञान लिया और मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को इसका पालन करवाने का आदेश जारी किया। आदेश निजी स्‍कूलों पर भी लागू होगा। पौड़ी जिले की डीएम स्‍वाति भदौरिया ने भी ऐसा ही आदेश जारी किया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी और इसके आधार पर जिला प्रशासन की ओर से उठाए गए एहतिहाती कदम कितने सही साबित होते हैं, इस पर सभी की नजर बनी हुई है। कई बार ऐसा हुआ है जब भविष्यवाणी के विपरीत एकदम धूप खिली रही या फिर बूंदाबांदी हुई।