समय पर हथियारों की आपूर्ति न देना बर्दाश्‍त नहीं: सीडीएस

नई दिल्‍ली (दून पोस्‍ट)। रक्षा उद्योगों की ओर से समय पर हथियारों की आपूर्ति न करने पर चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान भड़क गए। फटकार लगाते हुए सीडीएस ने कहा, कई कंपनियों ने वायदे तो बड़े बड़े किए, लेकिन समय सीमा के अंदर सेना के हथियार नहीं दिए। इसे सेना क्‍यों बर्दाश्‍त करे। उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया, जब तक किसी में देशभक्ति और राष्‍ट्रवाद की भावना नहीं होगी, वायदे पूरे भी नहीं कर सकते।
सीडीएस, एकीकृत रक्षा स्‍टाफ मुख्‍यालय और सोसायटी आफ इंडियन डिफेंस मैन्‍यूफैक्‍चरर्स की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। जनरल चौहान ने कहा, कि कई लोग समय पर आपूर्ति का वायदा करके उसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं। रक्षा सुधार का रास्‍ता एकतरफ नहीं है। उद्यमियों को भी अपनी क्षमताओं पर खरा उतरना होगा। ईमानदार रहने पड़ेगा। देशभक्ति और राष्‍ट्रवाद का जज्‍बा सभी में होना चाहिए। सेना को मझदार में मत रखिए। जब कोई उद्यमी, अनुबंध करके समय पर हथियार नहीं देते तो इससे हम अपने लक्ष्‍य को पूरा नहीं कर पाते। जो देश की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। सेना महत्‍वपूर्ण है। और वायदा और अनुबंध राष्‍ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है। उन्‍होंने उद्यमियों से स्‍वदेशी क्षमता का वास्‍तविक आकलन कर सही जानकारी देने के लिए कहा।