Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दून में जोरदार स्वागत

 

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश कार्यालय के बीच तमाम जगहों पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा अध्यक्ष के साथ गाड़ी में सीएम पुष्कर सिंह धामी रहे। जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ता पहली लाइन में रही। बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत हुआ।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार उत्तराखंड आए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उनका काफिला दून शहर के लिए निकला। उनके वाहन में सीएम पुष्कर सिंह धामी रहे। जौलीग्रांट से भाजपा प्रदेश कार्यालय के बीच तमाम जगहों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
नेहरू काॅलोनी दया पैलेस चौक पर करीब पौने छह बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला पहुंचा। इस चौक पर महिला कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम धामी गाड़ी का दरवाजा खोलकर चंद देर के लिए गाड़ी में खड़े हुए और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। वहीं तमाम कार्यकर्ताओं ने इस बीच फोटो और वीडियो बनाए। महिला कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत करने के बाद धर्मपुर विधायक विनोद चमोली आए और उनका स्वागत किया। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता में हरीश डोरा भी शामिल रहे।
मेयर सौरभ थपलियाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोगीवाला चौक के पास स्वागत किया। यहां पर तमाम महिला कार्यकर्ता मौजूद रही। यहां भी महिला कार्यकर्ताओं ने उनके वाहन पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। मेयर सौरभ थपलियाल ने भी उनका स्वागत किया। इसके बाद काफिला आगे निकला।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम में पहाड़ी गीतों की धूम रही। जैसे कि जोगीवाला, नेहरू कालोनी दया पैलेस चौक, फव्वारा चौक के अलावा भाजपा प्रदेश कार्यालय को जाने वाले चौक पर सजे मंच पर उत्तराखंडी वेशभूषा में कलाकारों ने पहाड़ी गीतों पर नृत्य किया। जहां-जहां पर पहाड़ी गीतों पर नृत्य के मंच थे तो वहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की गाड़ी विशेष तौर पर रूकी और गाड़ी के अंदर से उन्होंने कलाकारों का नृत्य देखा।