Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 30, 2026

हिमाचल में जरूरत से ज्यादा अधिकारी बढ़ा रहे बोझ:  सुक्‍खूू 

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस कैडर में कटौती पर कहा कि प्रदेश में जरूरत से ज्यादा अधिकारी सरकार पर आर्थिक बोझ बढ़ा रहे हैं।

राज्य में अधिकारियों की आवश्यकता है, लेकिन एक सीमा के भीतर। आवश्यकता से अधिक अधिकारी हिमाचल प्रदेश में आर्थिक बोझ बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी को देखते हुए सरकार ने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों के कैडर में कटौती करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आवश्यकता से ज्यादा अधिकारी हैं। प्रदेश छोटा है जबकि अधिकारी जरूरत से ज्‍यादा हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बताया कि खराब मौसम के कारण प्रियंका गांधी वाड्रा देयोरी स्कूल के कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकीं और अक्टूबर में दोबारा स्कूल आने का कार्यक्रम बनाया जाएगा। वहीं, कैबिनेट विस्तार को लेकर उन्होंने जल्द फैसला होने के संकेत दिए हैं।